युवती को भगा ले जाने पर युवक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- नगर पंचायत कुंडा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 22 वर्षीय बेटी 20 मई की रात करीब आठ बजे अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। बाद में पता चला कि उसकी बेटी को नीरज निवासी कटेरी बाजार अंबेडकर नगर बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.