कन्नौज, मार्च 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना सकरावा क्षेत्र के एक गांव ग्रामीण ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री को गांव का ही रहने वाला अनुज बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री घर में रखे करीब 72,500 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित पिता ने थाना सकरावा पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.