उन्नाव, अप्रैल 25 -- अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को गैर जनपद का एक युवक बहला कर भगा ले गया। मां ने युवक समेत सहयोग करने वाले दो अन्य के खिलाफ अपहरण व मारपीट की थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीया युवती की मां ने बताया कि कानपुर के शेखपुर गांव निवासी युवक के गांव के दो दोस्त है और उनके साथ युवक यहां आता जाता रहता था। 21 अप्रैल की रात युवक बेटी को बहला कर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद जब बेटी का पता नहीं चला तो दोनों दोस्तों से जानकारी करने उसके घर गई। यह भी पढ़ें- नाबालिग की जबरन शादी कराने का आरोप, केस दर्ज यहां यह लोग गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी से मारपीट की। जिसमें उसकी बहू शांति व पति राम शंकर घायल हो गए। कई दिनों से थाने के चक्कर काट रह...