उन्नाव, मार्च 9 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 5 मार्च शाम किसी काम से बाहर गई थी। जब वह रात तक घर नही लौटी तो इधर-उधर खोजबीन की गई। तब पता चला कि उसे गांव निवासी युवक आकाश बहला कर कर कहीं भगा ले गया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...