प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी चचेरी बहन को गांव का ही युवक काफी दिनों से पैसे देकर बरगलाता रहा। 13 अप्रैल को वह उसकी चचेरी बहन को बहका फुसलाकर भगा ले गया। गैर समुदाय का आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज। यह भी पढ़ें- गैर समुदाय के युवक पर युवती को भगाने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...