गौरीगंज, मई 1 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने बीते 9 मार्च को अपनी 19 वर्षीय पुत्री के गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। इसी बीच उसे जानकारी हुई कि उसकी पुत्री को लाल शाहपुर मजरे संभावा निवासी विवेक कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित ने पुत्री की बरामदगी कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.