प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- कुंडा, संवाददाता। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी एक जनवरी को घर से निकली तो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चेरगढ़ गांव निवासी सूरज सरोज उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया। उसकी बेटी घर से जाते समय नकदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सूरज सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.