युवती को भगाने के बाद परिजनों ने दी धमकी, केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और धमकाकर घर से भगा ले गया। बेटी के बारे में पूछताछ करने युवक के घर पहुंचीं तो उसके परिजनों ने उल्टे जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक झंगहा क्षेत्र के भिसवा टोला खरहरा निवासी बंटी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और धमकाकर घर से लेकर भाग गया है। बेटी की शादी के लिए उन्होंने घर में जेवर और 20 हजार रुपये रखे थे। आरोप है कि बेटी जाते समय रुपये और जेवर भी अपने साथ ले गई। महिला का कहना है कि बेटी की तलाश में जब वह बंटी के घर पहुंचीं और उसके परिजनों से पूछताछ की तो वे आक्रोशित हो गए। आरोप है कि परिजनों ने उनकी बेटी को मरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.