गोरखपुर, मई 19 -- चौरीचौरा। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपनी छोटी बहन को भगाने के आरोप लगाते हुए युवक और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन चार दिन पहले ओमकार पुत्र मन्नू के साथ फरार हो गई। आरोप है कि ज्ञानमती नामक महिला ने दोनों को भगाने में सहयोग और षड्यंत्र रचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...