जौनपुर, जून 11 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकिया गया है। महिला के अनुसार, बीते 30 मई की सुबह उसकी पुत्री घर से निकली थी। आरोप है कि गुलरा गांव निवासी सलीम उसे बहला-फुसलाकर अपने एक अज्ञात साथी के साथ कहीं ले गया। घटना के बाद काफी खोजबीन की गयी, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया गया कि युवती अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सलीम तथा उसके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...