भदोही, अप्रैल 14 -- चौरी। क्षेत्र की एक गांव निवासी 21 साल की युवती ने घर छोड़ दिया। पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुदकमा दर्ज करने के साथ ही दोनों की तलाश शुरू कर दिया है। तहरीर में कहा कि सात अप्रैल को बेटी घर पर दोपहर बाद अकेली थी। परिवार के सदस्य खेतों में काम करने गए थे। मौका पाकर संदीप कुमार गौतम ने उसे घर छोड़ने को बाध्य कर दिया। लड़की को भगाने में संदीप की मदद गांव के ही ओमप्रकाश गौतम ने किया। पुलिस ने दोनों आरोपितयों के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...