जौनपुर, मई 5 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को भगाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। युवती के भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल की रात 11 बजे के लगभग 21 वर्षीय बहन शौच के लिए गई थी। वापस न लौटने पर खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। इस मामले में पुलिस ने अरविंद यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...