मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में अभियुक्त को बुधवार धर दबोचा। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 14 अप्रैल को नामजद के विरूद्ध पुत्री को बहला फुसला कर भगाने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने अभियुक्त मलीन बस्ती रमईपट्टी निवासी टमाटर उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...