कौशाम्बी, मार्च 6 -- सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भैरावां का शुक्रवार दोपहर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक युवती की बेल्ट से पिटाई कर रहा है। इस दौरान युवती चीखते-चिल्लाते हुए रहम की भीख मांग रही है, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीज रहा है। आसपास खड़े लोग भी तमाशबीन बने हुए हैं। बहरहाल, वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इस संबंध में अजुहा चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी चाची श्रीमती पत्नी शिवभवन की तहरीर पर आरोपी सुमेर कुमार व उसके भाई मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते हैं। किस...