बांदा, नवम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता 1.38 लाख में चित्रकूट की युवती को बेचने के सनसनीखेज मामले में बुधवार पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी और वारदात में सहयोगी रहे बलराम पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बढोकी हसनपुर पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में युवती को खरदीने वाले कृष्ण कुमार को पुलिस ने दबोचा था। गौर तलब है कि चित्रकूट की विवाहिता को उसकी मां और भाई ने बीती 20 नवंबर को बेच दिया था। 22 नवंबर को किसी तरह छूटी युवती ने पुलिस से संपर्क कर उसे बेचे जाने का खुलाया किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.