मधेपुरा, अप्रैल 10 -- ग्वालपाड़ा। थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा वार्ड 7 से तकरीबन एक सप्ताह से एक युवती के लापता रहने की जानकारी मिली है। युवती के पिता ने गांव के ही वार्ड 5 के आशीष कुमार पर बेटी को बहला - फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में आरोपी के माता - पिता और दादा सहित कुल चार लोगों को नामजद किया गया है। युवती के पिता ने बताया कि खोजबीन के क्रम में आरोपी के बारे में पता चलने पर उसके घर पर शिकायत करने गया तो सभी गालीगलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान उसे धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नि. प्र.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...