युवती को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में 10 पर मुकदमा दर्ज
बरेली, मई 25 -- हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज के एक गांव में रहने वाले एक ग्रामीण का आरोप है कि 22 मई की रात में गांव के ही युवक के कहने पर उनकी पुत्री ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सब को लिखा दिया। जब सब लोग बहोश हो गए तो गांव का युवक उसकी पुत्री से घर में रखे जेवरात निकलवाकर अपने साथ ले गया। घटना की रिपोर्ट युवती के पिता की ओर से पुष्पेंद्र, ओमेंद्र, वीरेंद्र, कालीचरन, माखनलाल, ओमप्रकाश, गुड्डू, सतीश, तारावती व सुखलाल के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवती की तलाश को टीम लगा दी गई, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.