लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 18 मार्च की रात लगभग एक बजे करनपुर निवासी कृष्णानन्द उर्फ गोले पुत्र रामनरेश बहला-फुसलाकर ले गया है। जब वह उसके घर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि वह भी रात में घर से चला गया और तब से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। तहरीर में कृष्णावती पत्नी रविन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार पुत्र ऊदन, कन्हैया लाल पुत्र रामनरेश और रामखेलावन पुत्र दीनबन्धु पर भी युवती को गायब कराने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद से सभी आरोपी भी घर से फरार हैं और उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.