अमरोहा, जनवरी 12 -- गजरौला, संवाददाता। युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक को लोगों ने जमकर पीटा। परिवार वाले युवती को लेकर थाने पहुंचे। थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक पर मोहल्ले की ही युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले वह युवती को अपने साथ ले गया था। काफी तलाशने पर भी युवती का कहीं कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने तहरीर थाने में दी थी। रविवार को युवती के परिवार वालों ने युवक व युवती को तलाश लिया। आरोप है कि उन्होंने लोगों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवती व युवक को थाने ले गई। थाने में युवती व युवक के पक्ष की तरफ से लोगों की भीड़ ...