मुरादाबाद, जुलाई 11 -- थाना क्षेत्र के गांव गजरौला सैद निवासी एक महिला ने 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि 10 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे बिजनौर जिले के थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव कस्बा किरतपुर निवासी समीर पुत्र शरीफ गांव में आया और उनकी 18 वर्षीय पुत्री को फोन कर घर से बाहर बुला लिया। इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जब परिजनों ने आरोपी के पिता शरीफ पुत्र रहीस से मोबाइल फोन पर संपर्क कर युवती को वापस भेजने की बात कही तो उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की...