मुरादाबाद, मार्च 12 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने पति के साथ पंजाब में मजदूरी करती है, होली के त्योहार पर वह अपने गांव आई थी। त्योहार करने के बाद पति वापस पंजाब मजदूरी करने चले गए, महिला के मुताबिक 10 मार्च की सवेरे पति के साथ काम करने वाला बदायूं जिले के गांव राज बरौलिया निवासी सर्वेश पुत्र महेंद्र पाल सिंह उसके घर आया। जानकारी का होने के कारण उसे घर पर रोक लिया। आरोप लगाया कि वह किसी वक्त उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.