उरई, मार्च 25 -- जालौन। युवक द्वारा बहला फुसलाकर युवती को भगा ले जाने की शिकायत पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकरी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा निवासी ध्रुव कुमार ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह बेटी से फोन पर बात करता था। मंगलवार को घर के लोग काम पर गए थे। उसी दौरान ध्रुव ने उनकी बेटी को बहला फुसला लिया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पिता कीे तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.