रामपुर, मार्च 1 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में साथ में काम करने वाला एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम तक युवती जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। युवती जहां पर काम करती थी वहां पर जाकर जानकारी की तो हकीकत मालूम हुई। युवती की मां ने आरोप के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मिलन विहार कालोनी में रहने वाली महिला शांति का कहना है कि उसकी पुत्री प्रतिज्ञा एक मॉल में काम करती है। रोजाना वह अपनी एक दोस्त के साथ ड्यूटी करने जाती है। 26 फरवरी को रोजमर्रा की तरह बेटी अपने काम पर गई थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। रात नौ बजे वह मौके पर गई और बेटी के संबंध में जानकारी की तो मालूम हुआ कि साथ में काम करने वाला काशीराम कालोनी निवासी सुनील उसकी बेटी को अपने साथ ले गया...