बागपत, फरवरी 24 -- खेकड़ा। कस्बे के एक श्रमिक की बेटी बीती शाम लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के श्रमिक ने पुलिस का बताया कि एक युवक उनकी पुत्री का लगातार पीछा कर रहा था। पता चलने पर उन्होने उसके पिता को जाकर बताया। उन्होने युवक को ऐसा ना करने का आश्वासन दिया। लेकिन बीती शाम उक्त युवक उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.