युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, केस दर्ज
सुल्तानपुर, मई 31 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री गुरूवार को दिन में घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि अखंडनगर क्षेत्र निवासी एक युवक दिवाकर जो पेशे से ड्राइवर है अपनी मां के सहयोग से युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का यह भी कहना है कि युवती घर से कुछ नकदी तथा जेवरात भी साथ ले गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने दोस्तपुर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.