मेरठ, मार्च 29 -- खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव से युवती को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव से 24 वर्षीय युवती को हापुड़ निवासी रोहित पुत्र हंसा ने फोन से बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन नियुक्ति को लेकर थाने पहुंचे और रोहित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष हरिओम गौतम ने बताया कि दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दी है वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई लेकिन मौके पर नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...