अमरोहा, अप्रैल 10 -- गजरौला। ललिता देवी मंदिर के मेले में गई युवती को युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती का कहीं कुछ पता नहीं चला। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती मंगलवार को ललिता देवी मंदिर के मेले में गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने पर भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.