कन्नौज, मार्च 24 -- तिर्वा,संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को जेवरात के साथ बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर उसकी 20 वर्षीय पुत्री को ठठिया थाना क्षेत्र के सुल्तनापुर निवासी युवक मो. शहंशाह पुत्र अब्दुल अजीज अपने साथी मो. करन पुत्र कल्लू निवासी किनौरा के साथ बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री घर में रखे कीमती जेवरात भी अपने साथ ले गई, जिनमें बृजवाला, मटरमाला, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की हाफ पेटी व दो जोड़ी पायल समेत अन्य सामान शामिल है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर आरोपियों के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.