बरेली, फरवरी 26 -- हाफिजगंज। युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना हाफिजगंज के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी ससुराल थाना न्यूरिया पीलीभीत के एक गांव में है। जहां उसकी 20 वर्षीय पुत्री का रिश्तेदारी होने की वजह से आना जाना था। 23 फरवरी को वह अपने रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उसकी पुत्री थी। इसी दौरान कुछ लोग उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संजीव राजपूत, राजेश, धर्मेंद्र, किरन निवासी रूपपुर बनकटी थाना न्यूरिया के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...