युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता ने दी तहरीर
कन्नौज, जुलाई 13 -- छिबरामऊ। सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीडि़त पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पीडि़त के अनुसार 8 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे उनकी पत्नी गांव में काम से गई थीं और घर पर उनकी पुत्री अकेली थी। कुछ समय बाद जब पत्नी लौटीं तो पुत्री घर से गायब मिली। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तलाश के दौरान पता चला कि इटावा जिले का रहने वाला संजीव कुमार नाम का युवक उसको अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने मोबाइल के जरिए संपर्क किया था। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर युवक ने फोन उठाकर तुरंत काट दिया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.