रुडकी, सितम्बर 23 -- मंगलौर। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को आरोपी युवक सूरज निवासी सहारनपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक वाजिद्र सिंह नेगी को सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...