मुरादाबाद, फरवरी 13 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती घर से लापता हो गई। पिता ने शुक्रवार को मुगलपुरा क्षेत्र निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 19 साल की है। आरोप लगाया कि लाल मस्जिद निवासी असद नाम का युवक बीते 7 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी असद के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.