बाराबंकी, मार्च 22 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवती के लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च को उसकी बहन और मां बाजार गए थे। रास्ते में उसकी बहन दुकान से सामान लाने की बात कह कर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पीड़ित ने मोहल्ले के ही सुजल गुप्ता पर बहन को बहला फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.