बुलंदशहर, जून 3 -- यु कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। पीड़ित पक्ष ने हापुड़ के एक युवक समेत तीन आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 31 मई को उनकी 19वर्षीय पुत्री को जिला हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकरौली निवासी रोबिन पुत्र कुंवरपाल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस पूरी साजिश में उनके अपने ही गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों राजीव और संजीव ने मुख्य आरोपी रोबिन का पूरा सहयोग किया। पीड़ित पिता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण, मामला दर्ज देहात पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल...