औरैया, जनवरी 19 -- अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 दिसंबर को उसकी 19 वर्षीय बेटी को कोई युवक बहला कर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी की बेटी को उसकी बेटी के बारे में जानकारी है। अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.