सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना थाना क्षेत्र में एक युवक अपने एक अन्य सहयोगी की मदद से युवती को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। पता चलने पर युवती के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है। संदना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी 25 वर्षीय बेटी को मछरेहटा क्षेत्र के मामूपुर निवासी अमित कई दिन पूर्व बहला फुसला कर अगवा कर ले गया है। आरोप है कि इस घटना में कमलेश ने भी अमित का साथ दिया है। पीड़ित पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.