कन्नौज, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवक युवती को बहलाकर ले गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 30 अप्रैल को उसकी 21 वर्ष की पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर कर ले गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...