अलीगढ़, मार्च 30 -- जट्टारी, संवाददाता। कस्बा टप्पल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पड़ोस के ही युवक पर अपनी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी युवक ने पूर्व में युवती को जान से मारने या बेच देने की धमकी भी दी थी। जानकारी के अनुसार, कस्बा टप्पल के एक मोहल्ला निवासी महिला ने टप्पल थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 27 मार्च की सुबह करीब ग्यारह बजे, मोहल्ला काजीपाडा निवासी अरमान पुत्र बाबुद्दीन उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवती घर में रखे 20 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले आरोपी अरमान ने फोन पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसने कहा था कि मैं उसकी पुत्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.