मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- क्षेत्र के गांव में युवती को बहका फुसला कर गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मारपीट करने का भी आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व पुत्री की बरामदगी की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री को बहका फुसलाकर कहीं लेजाकर गायब कर दिया। उन्होंने इस संबंध में आरोपी युवक के परिजनों से बात की तो आरोपी युवक व उसके माता-पिता ने दबंगई दिखाते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुत्री की जान को खतरा जताते हुए उसकी बरामद की गुहार लगाई है।पुलिस ने युवक अंकुश उसके पिता गौतम माता मेनका निवासी नंगला बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.