आगरा, मार्च 15 -- शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने फोन पर अश्लील हरकतें करने व मंडप से उठाकर ले जाने की धमकी देने के मामले में नामजद युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक गांव की युवती ने बताया है कि एटा जनपद के थाना मारहरा क्षेत्र के गांव लल्लूखेड़ा निवासी लवकुश उसके फोन पर अक्सर अश्लील मैसेज करता है। इसकी जानकारी उसने अपने माता पिता को दी। आरोपी पक्ष से इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन वह अभी भी बाज नहीं आ रहा है। कई बार उस पर शादी करने क के लिए दबाव भी बनाया। अब उसकी शादी परिवारीजनों ने तय कर दी है, आठ मई को बारात आनी है। शादी की जानकारी पर आरोपी ने उसे मंडप से उठाकर ले जाने की धमकी दी है। इसकी वजह से वह काफी परेशान है। गत 14 ...