युवती को फोन कर परेशान कर रहा शोहदा, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, मई 17 -- चकेरी। एक पिता ने एक शोहदे पर उनकी बेटी को फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया। बात न करने पर आरोपित बेटी की फोटो व वीडियो एडिट कर वायरल कर देने की धमकी देता है। साथ ही आरोपित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटे को फोन कर धमकाया। पीड़ित ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रेलबाजार निवासी पिता के अनुसार, उनकी बेटी को चकेरी के मंगलाविहार निवासी सैफ नाम का युवक पिछले कुछ दिनों से फोन कर परेशान कर रहा है। बेटी के बात न करने पर आरोपित उसकी वीडियो व फोटो एडिट कर वायरल कर देने की धमकी देता है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित समेत उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.