आगरा, मार्च 12 -- थाना एकता क्षेत्र निवासी युवती को परिचित के साथ फोटो खिंचाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि वह फोटो को सोशल मीडिया पर वायल करने की धमकी देकर, ब्लैकमेल करने लगा। युवती अवसाद में आ गई, घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी बेटी की पहचान बालूगंज निवासी राजा ठाकुर से हुई थी। मेल जोल बढ़ने पर आरोपित ने बेटी के साथ कुछ फोटो ले लिए। अब आरोपित फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपित लगातार बेटी पर उल्टा सीधा दबाव बना रहा है। इस कृत्य से बेटी और परिजन सकते हैं। युवती घर से बाहर निकलने में डर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.