युवती को प्रेमजाल में फंसा किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया
अमरोहा, जून 2 -- जोया, संवाददाता। दिल्ली जाते समय बस में हुई मुलाकात के दौरान मुरादाबाद की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का वादा कर नजदीकी बढ़ा ली। वादे पर एतबार कर युवती ने मिलना शुरू किया। आरोप है कि कथित प्रेमी ने शारीरिक संबंध बना लिए। होटलों में बुलाकर दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी अब अपने वादे से मुकर गया। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती साल 2023 में किसी काम से दिल्ली जा रही थी। उसी बस में डिडौली के गांव फत्तेहपुर जिवाई निवासी राजेश भी बैठा था। बस में दोनों की मुलाकात हुई तथा एक-दूसरे के मोबाइल नंबर बदल लिए। फिर काल पर बातचीत शुरू हो गई, मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.