ललितपुर, फरवरी 14 -- ललितपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछितों की गिरफ्तारी का अभियान जारी है। थाना जखौरा क्षेत्र अन्तर्गत एक ग्राम पंचायत में रहने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में उसको प्रताड़ित करने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। थाना जखौरा अन्तर्गत एक गांव में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका की मां के शिकायती पत्र पर पुलिस ने ग्राम धरमपुर बाजनो निवासी 19 वर्षीय राहुल पुत्र शिवलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए थाना जखौरा पुलिस ने सर्विलांस और अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से वांछित आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.