गंगापार, अप्रैल 4 -- एक युवती घर से दो दिन पूर्व गायब हो गई परिजनों ने तलाश की तो मालूम हुआ कि पड़ोसी युवक बेटी को अगवा कर ले गया है। युवती की मां ने मऊआइमा थाना में पड़ोसी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इलाके के एक गांव की एक 19 वर्षीय युवती घर से दो दिन पूर्व गायब हो गई। गायब युवती के परिजनों द्वारा बहुत तलाशा की गई। परन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में मालूम हुआ कि पड़ोसी युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कर कहीं भगा ले गया है। युवती की माता ने मऊआइमा थाना में शनिवार को आरोपी युवक मनीष कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...