कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 23 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। युवती की परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद पइंसा थाना क्षेत्र के मोंगरी कड़ा निवासी अनुज तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि बेटी अनुज तिवारी के संपर्क में थी। अनुज तिवारी के बहलाने-फुसलाने पर बेटी घर के कीमती कपड़े, आधर कार्ड व 30 हजार रुपया नकद लेकर चली गई। पुलिस ने अनुज तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.