लखनऊ, मार्च 16 -- काकोरी, (लखनऊ) संवादददाता। पारा इलाके में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया है कि उसकी मुलाकात 31 जनवरी 2025 को अनुज सिंह नाम के युवक से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन अब युवक उसे लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे बार-बार धमकी दे रहा है कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक ने उसके गांव में पोस्टर लगवाकर उसे बदनाम करने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.