रायबरेली, दिसम्बर 31 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव में मोबाइल फोन पर झांसे में लेकर एक युवती से एक ठग ने सवा लाख रुपए ठग लिए। युवती को ठगे जाने की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के देवानंदपुर गांव निवासी मनोज कुमारी पुत्री मक्का ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बीती 25 दिसंबर को एक अनजान नंबर से फोन आया। इसमें उसने अपना नाम नितेश बताते हुए कहा कि वह दुबई से लौट रहा है। उसके पास सोने के काफी जेवरात हैं जिनके फोटो भेजकर उसने बेचने के लिए कहा। युवक के झांसे में आई मनोज कुमारी ने स्कैनर व अलग-अलग अकाउंट में चार लाख 19 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद भी ज्वेलरी नहीं मिलने पर मनोज कुमारी को ठगे जाने की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.