पाकुड़, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र में युवक-युवती बरामद मामले में पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। युवती को तत्काल परिजनों के हवाले नहीं किए जाने से नाराज लोगों ने थाना के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक दर्जनों की संख्या में लोग थाना के बाहर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को हटाया और जलते टायर को बुझाकर हालात पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवक और युवती दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। लेकिन परिजन बिना किसी देरी के युवती को अपने साथ ले जाने की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में विधिसम्मत प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.