युवती को जबरन ले जाने वाले का पकड़ा, युवती बरामद
बरेली, मई 18 -- नवाबगंज। युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और उसके पिता से मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया है। शुक्रवार शाम ग्रामीण अपनी बेटी के साथ बरेली से बाइक से घर लौट रहा था। सेंथल-टांडा सादात मार्ग पर रेलवे फाटक के पास पीछे से बाइक सवार सिजौलिया गांव का दीपक दो अज्ञात साथियों के साथ आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। युवती को जबरन बाइक पर बैठाकरले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी व उसके साथियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.